Tuesday 23 February 2021

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना 2021: Apply Online | Online Registration

 MP Jeevan Shakti Yojana Apply Online | जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन | जीवन शक्ति योजना क्या है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना की घोषणा की है तो आज हम आपको इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस योजना के अनुसार शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर, प्रत्येक मास्क को ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को भेज सकती है। इस प्रकार उनके परिवार को एक तरह से आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाएगी और लोगों को भी सस्ती कीमत पर मास्क प्राप्त हो जाएंगे। इससे हमारे प्रदेश वासियों को कोविड-19 महामारी से होने वाले इंफेक्शन को भी फैलने से भी बचाया जाएगा। इसके साथ ही महिलाएं घर बैठे रोजगार कर पाएंगे और इससे उनका जीवन भी सुरक्षित रहेगा।


मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना क्या है ?- Jeevan Shakti Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 25 अप्रैल 2020 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मीटिंग के दौरान जीवन शक्ति योजना की घोषणा की गई है। इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के द्वारा शहर में रहने वाली बेरोजगार महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। इसमें उद्यमी महिलाएं मास्क सीकर सीधे प्रदेश सरकार को बेच सकती हैं तथा 1 महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा ₹11 प्रति मास्क की दर से इनकी कीमत अदा की जाएगी। इस भुगतान की राशि को प्रदेश सरकार द्वारा सीधे उनके खातों में पहुंचाई जाएगी। इससे कोरोना वायरस की इंफेक्शन से जूझ रहे लोग तथा प्रदेश की जनता को जागरूक किया जा सकेगा और प्रदेश की महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा तथा वह आर्थिक रूप से भी मजबूत बन सकेंगे।

Jeevan Shakti Yojana apply

प्रदेश की इच्छुक महिलाएं जो इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो वह इस योजना के तहत ऑफिशल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं जो कि एक online प्रक्रिया होगी। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उद्यमी महिलाओं को इस पोर्टल का एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जो उनके बैंक अकाउंट खाते से लिंक होगा। इसके बाद प्रदेश की शहरी महिलाएं मास्क बनाकर सीधे राज्य सरकार को बेच सकेगी इससे उनकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी साथ ही नागरिकों को भी सस्ते मास्क प्राप्त हो जाएंगे।

जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य

इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य covid-19 महामारी संकट के समय में शहरी बेरोजगार महिलाओं के लिए एक रोजगार उत्पन्न कराना है। जैसा कि आप जानते हैं की कोरोनावायरस के चलते लोग lockdown  लगने के कारण रोजगार बिल्कुल बंद सा हो गया था तथा लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का प्रारंभ किया जिस से कि प्रदेश की बेरोजगारी को दूर किया जा सके। इस योजना के अंतर्गत उद्यमी महिलाएं इसके पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती और उसके बाद मास्क बनाने का कार्य शुरू किया जा सकता है। मास्क प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी और एक मास्क के बदले उधमी महिला को ₹11 दिए जाएंगे है जोंकी  पैसे सीधे उसके अकाउंट में आएंगे।

Read also - बिहार वृद्धजन पेंशन योजना

मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना के लाभ

  • इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के अंतर्गत शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर ₹11 प्रति मास्क की दर से राज्य सरकार को बेच सकेंगी |
  • यह मास्क बेच कर महिलाओ को रोजगार मिलेगा और वह अच्छी आमदनी प्राप्त कर पायेगी |
  • यह मास्क ना केवल कोरोनावायरस के इंफेक्शन को फैलने से बचाएगा बल्कि  इससे लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा |
  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब बेरोजगार महिलाओ को प्रदान किया जायेगा |
  • जीवन शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य की बेरोजगार महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
  • इस योजना के तहत राज्य की महिलाएं जितने भी मास्क बनाएंगी वे सारे मास्क सरकार खरीदेगी
  • और दूसरा सरकार इन मास्क को खरीदने के बदले महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगी |
  • यह योजना मध्य प्रदेश  सरकार की है, इसलिए इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा
  • जिस में शहर में रहने वाली महिलाओं को प्रमुखता दी गई हैं।
  • इस योजना के लिए आवेदन के लिए महिला के पास आधार नंबर और बैंक खाता जरूर होना चाहिए |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं हेल्पलाइन या वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं.
  • रजिस्ट्रेशन या कोई और जानकारी के लिए आप मास्क हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकते हैं |
  • जीवन शक्ति योजना में अब तक 10,000 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हुए हैं. और अब तक 5 लाख मास्क तैयार हो पाए हैं।

जीवन शक्ति योजना के लिए पात्रता

  • महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य।
  • शहरी महिला होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना आवश्यक है।
  • कपड़े सीने आना चाहिए  ताकि बे अच्छे मास्क सी सकें।
  • बैंक अकाउंट होना अनिवार्य।

मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

जीवन शक्ति योजना में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

इस मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको इन साधारण से तथ्यों को फॉलो करना होगा और आप का रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे।

  • सबसे पहले आपको जीवन शक्ति योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। जो कि एक लिंक है।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस पर आपको ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक फोर्म खुल कर आएगा। उस पर सबसे पहले फोन नंबर लिखने का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लिखना होगा।
  • मोबाइल नंबर लिखने के बाद आपको इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगी। ओटीपी लिखकर अपने अकाउंट को वेरीफाई करें।
  • अपने आधार कार्ड संख्या को दर्ज करें।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता, और अपना वार्ड  क्रमांक लिखना है।
  • इसके बाद महिला उद्यमी को अपनी मास्क बनाने की क्षमता  का विवरण यानी की प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं? लिखना पड़ेगा।
  • अब बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी सभी Bank details भरनी होगी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि।
  • इन जानकारियों को भरने के बाद बसबमिट करना। होगा
  • फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा करनी होती है यह कि मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है इसके बाद “I accept”  पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपके फोन नंबर पर  s.m.s . द्वारा इस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।
Read more other info : Click here



Disqus Comments